19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इश्क में टूटा भरोसा… फंदे पर झूल गई बेटी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार वही

किला छावनी क्षेत्र के फूलबाग में प्यार में मिले धोखे ने एक और जिंदगी लील ली। 20 वर्षीय युवती ने घर के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। किला छावनी क्षेत्र के फूलबाग में प्यार में मिले धोखे ने एक और जिंदगी लील ली। 20 वर्षीय युवती ने घर के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से मिला सुसाइड नोट चीख-चीखकर उसकी टूटती उम्मीदों और बिखरे सपनों की कहानी बयां कर रहा था। युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर अपने प्रेमी को ठहराया है।

चार साल का रिश्ता और आखिर में धोखा

पुलिस के मुताबिक, युवती का पड़ोसी अजय से करीब चार साल से प्रेम संबंध था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि अजय ने शादी का वादा किया, सपने दिखाए, लेकिन वक्त आने पर मुकर गया। यही टूटन उसे इस कदर अंदर तक तोड़ गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। रविवार को जब परिजनों ने कमरे में युवती को फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए केस को आगे बढ़ाया।

पिता की तहरीर पर मुकदमा, प्रेमी गिरफ्तार

मृतका के पिता ने आरोपी अजय और उसकी दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अजय को किला नदी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में अजय ने कहा कि वह युवती से प्रेम करता था, लेकिन उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।