19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर धड़ से अलग हुआ…पीछे बैठे युवक का पैर कटा, ऑटो से बचने के चक्कर में गई जान

श्रावस्ती में दिल दहला देने वाला हादसा, ऑटो से बचने की कोशिश में बाइक डिवाइडर से टकराई। युवक का सिर धड़ से अलग हुआ। पीछे बैठे शख्स का पैर कट गया। जबकि एक अन्य और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Shravasti Accident: श्रावस्ती में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ऑटो को बचाने के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक का पैर भी कट गया।

Shravasti Accident: श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में खैरी तराई मार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों लोग बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी 27 वर्षीय राजू गौतम अपनी बहन के घर गए थे। रात में वह अपने बहनोई सीताराम और एक अन्य रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

घटना का मंजर देखकर सन्न रह गए लोग

रास्ते में एक टेंपो अचानक सामने आ गया। जिससे बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई। और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे राजू गौतम का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे उनके बहनोई सीताराम का बायां पैर घुटने के ऊपर से कट गया। तीसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना का मंजर देखकर लोग सन्न रह गए।

परिजनों में मचा कोहरम, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक राजू गौतम अपने परिवार में बड़े बेटे थे। उनका एक छोटा भाई है। जो अभी पढ़ाई कर रहा है। राजू की शादी हो चुकी थी। उनका एक साल का बेटा भी है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग