बरेली

शादी के एक महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, दहेज हत्या का आरोप, पति हिरासत में

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी इलाके में शनिवार सुबह नवविवाहिता ज्योति शर्मा (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। उसका शव घर के पीछे बने तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति लव कुमार शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2025
मृतका का फाइल फोटो

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी इलाके में शनिवार सुबह नवविवाहिता ज्योति शर्मा (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। उसका शव घर के पीछे बने तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति लव कुमार शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी ने तालाब में किसी महिला के दिखने की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह ज्योति निकली। उसे बाहर निकालकर तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मृतका के पिता राजेश कुमार, निवासी गढ़ैया (किला क्षेत्र), ने बताया कि ज्योति की शादी एक नवंबर को हुई थी। शादी को अभी एक महीना भी नहीं बीता था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम उन्होंने बेटी को फोन किया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शनिवार सुबह ससुराल पक्ष ने ज्योति की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी, कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली।

राजेश कुमार का आरोप है कि उन्होंने विवाह में अपनी हैसियत से ज्यादा सामान दिया था, जिसका अधिकांश अभी खोला भी नहीं गया था। उनका कहना है कि ज्योति आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या दहेज के लिए की गई है। सुभाषनगर थाना प्रभारी के मुताबिक मायके पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Also Read
View All

अगली खबर