बरेली

पालतू कुत्ते ने नोंचा दरवाजे पर खेल रही मासूम का चेहरा, हालत नाजुक, शिकायत करने पर दबंगों ने पिता को भी पीटा

बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में शनिवार शाम को एक मासूम बच्ची पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना के समय बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। अचानक पड़ोसी के कुत्ते ने बच्ची पर झपट्टा बोला और उसका पूरा चेहरा नोच लिया।

less than 1 minute read
Nov 15, 2025

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में शनिवार शाम को एक मासूम बच्ची पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना के समय बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। अचानक पड़ोसी के कुत्ते ने बच्ची पर झपट्टा बोला और उसका पूरा चेहरा नोच लिया।

बच्ची खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मासूम के पिता चंद्रपाल ने बताया कि घटना के समय वह घर में थे। बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी, तभी पड़ोसी महबूब के घर का पालतू कुत्ता उन पर टूट पड़ा। इस हमले में बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने तुरंत पड़ोसी से शिकायत की, लेकिन आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हमला करने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार ने घटना के बाद बारादरी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आहत हैं। कई पड़ोसियों ने बताया कि नन्हे का कुत्ता पहले भी बच्चों पर हमला कर चुका है।

Also Read
View All
यूपी के इस जिले में बगैर एफआईआर के दबिश देने गई दूसरे जिले की पुलिस, युवक की मौत, इंस्पेक्टर दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

रील के चक्कर में पटरी पर रख दिया मोबाइल, 109 की रफ्तार से आ रही थी ट्रेन, और फिर…

पूर्व से पश्चिम तक बनेगी फास्ट लेन… बरेली की 68 बस्तियों से निकलेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे, जमीन अधिग्रहण की आहट से गांवों में हलचल

ट्रेन-प्लेटफॉर्म से गायब हुए 8.40 लाख के 56 मोबाइल, जीआरपी ने एक झटके में किए बरामद, फोन मिलते ही खिले चेहरे

शादी से मुकरा प्रेमी… प्रेमिका ने घर पर बोला धावा, निकाह की जिद पर अड़ी, रातभर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

अगली खबर