बरेली

कैंट में आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षक ने लगाई फांसी, पति की हो चुकी मौत, बेसहारा हुआ 9 साल का बेटा

कैंट क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला शिक्षक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगा ली।

less than 1 minute read
Nov 27, 2024

बरेली। कैंट क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला शिक्षक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगा ली। महिला का नौ साल का बेटा कोचिंग से घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। तो महिला पंखे से लटकी हुई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किराए के मकान में रह रही थी महिला शिक्षक

लखनऊ के विसारतगंज थर्ड लाइन कॉलोनी की रहने वाली 24 वर्षीय वंदना की शादी 2014 में विवेक सिंह से हुई थी। 2019 में विवेक की मृत्यु हो गई। तभी के वह कैंट के कांधरपुर में रह रही। यहीं रहकर वह शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। मंगलवार शाम उसने आर्थिक तंगी से परेशान हो फांसी खाकर जान दे दी।

कोचिंग से लौटे बेटे ने पंखे से लटकता देख मां का शव

वंदना का 9 साल का बेटा है। वह कैंट क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार शाम वह कोचिंग गया हुआ था। शाम 7 बजे करीब कोचिंग से लौटा तो उसने देखा कमरे का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों के मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। तो उसकी मां का शव पंखे से लटक रहा था।

Also Read
View All

अगली खबर