बरेली

बरेली के इस होटल में किशोरी को बंधक बनाकर 4 दिन तक दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा, एसएसपी ने कराई एफआईआर

बारादरी क्षेत्र के समीर और जुनैद ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से अगवा किया और सेटेलाइट इलाके के पास एक होटल में ले जाकर बंधक बना लिया।

2 min read
Jan 15, 2026

बरेली। बारादरी क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही समीर और जुनैद ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से अगवा किया और सेटेलाइट इलाके के पास एक होटल में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि किशोरी को 4 दिन तक बंद कमरे में रखा गया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।

बारादरी पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि घटना करीब आठ माह पुरानी है, आरोपी किशोरी को होटल में कैद कर चार दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इस दौरान समीर के भाई सानू और मुजाहिद भी नाबालिग बेटी पर गंदी टिप्पणियां करते रहे।

झूठा निकाह दिखाकर पुलिस को किया गुमराह

आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए एक और साजिश रची डाली। नाबालिग से जबरन झूठा निकाह दिखाया गया और उसे थाने में छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के परिवार पर लगातार दबाव बनाया गया कि अगर आरोपियों के खिलाफ बयान दिया तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। डर और दहशत के माहौल में लड़की के पिता को मजबूरन समझौता कराकर बेटी को घर ले जाना पड़ा।

दोबारा हमला, घर से उठा ले गए किशोरी

1 नवंबर 2025 को आरोपी एक बार फिर एकजुट होकर पीड़िता के घर पहुंचे। पिता के साथ मारपीट की गई और किशोरी को जबरन घर से उठा ले गए। जाते-जाते फिर धमकी दी गई कि अगर पुलिस के पास गए तो जान से मार देंगे। 7 जनवरी 2026 को खौफ की इंतहा हो गई, जब समीर और उसका साथी इस्लाम तमंचा और चाकू लेकर पीड़िता के घर में घुस आए। मां को डराया-धमकाया गया और किशोरी को जबरन ले जाने की कोशिश की गई।

एसएसपी के आदेश पर एफआईआर, जांच शुरू

पीड़िता ने 6 जनवरी को ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 8 जनवरी को खुद एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। शिकायत की भनक लगते ही आरोपी और बौखला गए और पूरे परिवार को उठवा लेने की धमकी देने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। थाना बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read
View All
जून से बदल जाएगा सफर का मिज़ाज… बरेली का ब्लैक स्पॉट बनेगा रफ्तार का नया हब, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा सुपरफास्ट

आईटीआई छात्र पर झोंका फायर, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोला, माफ कर दो…

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, टूटी और सरेआम बेआबरू हुई मोहब्बत

बार-बार बदलाव, बार-बार परेशानी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तिथियों ने छात्रों की मेहनत पर डाला पानी, जानें नया शेड्यूल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जंग शुरू, मैदान में उतारी नगर निगम ने पूरी फौज, 300 से ज्यादा कर्मियों को मिला ये टारगेट

अगली खबर