बरेली

कार पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, कई लोग दबे, हाईवे पर मची चीख-पुकार, बचाव कार्य जारी

हाफिजगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गन्ने से भरा एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के मदद से बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026

बरेली। हाफिजगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गन्ने से भरा एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के मदद से बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार बरेली की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक पीलीभीत की दिशा में जा रहा था। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। ट्रक और उसमें लदा सारा गन्ना कार पर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों की स्थिति और हताहतों की संख्या को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जेसीबी की मदद से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। कार के ऊपर गिरे गन्ने को हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई है। युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, ताकि कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। हादसे के कारण पीलीभीत हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस द्वारा यातायात को डायवर्ट करने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ट्रक के अनियंत्रित होने के पीछे तेज रफ्तार या लापरवाही कारण हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें राहत और बचाव कार्य पर टिकी हैं।

Also Read
View All

अगली खबर