प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। दोस्ती, प्यार और भरोसे का जाल बिछाकर शिकार फंसाना और फिर दुष्कर्म जैसे गंभीर मुकदमे में फँसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलना यही आरोपी महिला का खेल था।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। दोस्ती, प्यार और भरोसे का जाल बिछाकर शिकार फंसाना और फिर दुष्कर्म जैसे गंभीर मुकदमे में फँसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलना यही आरोपी महिला का खेल था।
इन्द्रानगर निवासी मनीष गंगवार ने पुलिस को बताया कि महिला ने पहले नजदीकियां बढ़ाईं, फिर संबंध बनाए और उसके बाद असली चेहरा सामने आया। आरोप है कि महिला ने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पहले 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब लालच बढ़ा तो 12 लाख रुपये और मांगे गए। रकम न देने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी जाने लगी।
मामला सामने आते ही प्रेमनगर पुलिस हरकत में आई। शनिवार सुबह करीब 10:20 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी पूजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। वह वीर सावरकर नगर, इज्जतनगर की रहने वाली है पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह दो बेटियों के साथ अलग रह रही थी। आय का कोई स्थायी जरिया न होने का हवाला देते हुए उसने इस रास्ते को चुना। पहले दोस्ती, फिर घूमना-फिरना और खर्च के नाम पर पैसे लेना, और जब मौका मिला तो झूठी शिकायत दर्ज कराकर समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद दोबारा 12 लाख की मांग कर दी। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। इस गिरफ्तारी के बाद शहर में हनीट्रैप गिरोहों में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।