15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैलेंटाइन डे पर हुक्का–शराब पार्टी… ‘द शीशा ओसिस’ में पुलिस का छापा, रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक

शहर में जहां वैलेंटाइन डे पर पुलिस पार्क–कैफे में चौकसी बढ़ा रही थी, वहीं प्रेमनगर के एसएसडी प्लाजा स्थित द शीशा ओसिस कैफे में खुलेआम हुक्का और अंग्रेजी शराब की महफिल सजाई जा रही थी।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर में जहां वैलेंटाइन डे पर पुलिस पार्क–कैफे में चौकसी बढ़ा रही थी, वहीं प्रेमनगर के एसएसडी प्लाजा स्थित द शीशा ओसिस कैफे में खुलेआम हुक्का और अंग्रेजी शराब की महफिल सजाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस ने धावा बोला और पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई और नामजद किए गए हैं।

शनिवार की शाम करीब 5:40 बजे पुलिस टीम अचानक कैफे पहुंची। अंदर का नज़ारा देख पुलिस भी सन्न रह गई। टेबलों पर सजे हुक्के, शराब की बोतलें और ग्राहकों की भीड़… सब कुछ खुलेआम चल रहा था। जैसे ही पुलिस अंदर दाखिल हुई, वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भागने की कोशिश में थे, तो कुछ सफाई देते नजर आए।

6 हुक्के, 4 बोतल शराब और 50 फिल्टर पाइप जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 हुक्के, 4 बोतल अंग्रेजी शराब और 50 फिल्टर पाइप बरामद किए। सवाल उठ रहा है कि आखिर शहर के बीचोंबीच इस तरह अवैध गतिविधि कैसे चल रही थी। किसकी सरपरस्ती में कैफे बेखौफ होकर यह धंधा कर रहा था। पुलिस ने मौके से सुहैल (24 वर्ष) निवासी नगरिया एयरफोर्स गेट और अनस खान (21 वर्ष) निवासी कंजादासपुर को दबोच लिया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अनस खान पर पहले भी मारपीट और गाली-गलौज के मामले दर्ज हैं। चार अन्य नामजद और 2-3 अज्ञात भी जांच के दायरे में हैं।

पूछताछ में कबूली पूरी कहानी

पुलिस की सख्ती के आगे दोनों आरोपी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे एसएसडी प्लाजा स्थित कैफे में ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से हुक्का और शराब परोस रहे थे। अब पुलिस यह खंगाल रही है कि कैफे का असली संचालक कौन है और पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। प्रेमनगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि शहर में अवैध हुक्का–शराब अड्डों पर अब सख्ती शुरू हो चुकी है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग