बरेली

11 जून 2019 मंगलवार का राशिफल: हनुमान जी कृपा से आज इन चार राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए अपना राशिफल

11 जून 2019 मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से वृष, सिंह, कन्या और मकर राशि के जातको की आज बदलेगी किस्मत, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन, Horoscope, Tuesday Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Rashifal

2 min read
Jun 11, 2019
राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों का आज छठा चन्द्रमा है। व्यर्थ के खर्चे से परेशानी होगी। प्रसिद्धि में कमी आएगी। माता जी का स्वास्थ्य नरम रहेगा। कर्ज,मर्ज और शत्रु पीड़ा देंगे।

वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों का शिक्षा के लिए समय शुभ है। मित्र सहायता करेंगे। प्रयास करने पर धन प्राप्ति सम्भव है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि वाले जातक का आज मन कुछ परेशान रहेगा। खर्चा आज बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में समय लगेगा। माता जी से सहायता मिलेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि वाले जातकों को आज बहुत भाग दौड़ करनी पड़ेगी। परिश्रम का परिणाम आज नहीं मिलेगा। धन को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

धन प्राप्ति के लिए इस राशि के जातकों का आज दिन उत्तम है। कम प्रयास में ही धन प्राप्ति सम्भव है। सरकारी लाभ के भी योग हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। मन व्यापार में लगेगा। कुछ बाधाओं के साथ नौकरी में उन्नति सम्भव है। भाग्य साथ देगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। सरकारी कार्य देरी से बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य में परेशानी रहेगी। खर्च बढ़ेगा और मन प्रसन्न नहीं रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातक आज लाभ के लिए प्रयास करें। भाग्य पूरी तरह से साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। मित्रों सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों की आज जीवनसाथी के सहयोग से परेशानियों का हल होगा। कारोबार में मनचाह मुनाफा नहीं होगा। सरकारी कार्यों में देरी होगी।

मकर (Capricornus) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

भाग्य के सहयोग से शत्रु की पराजय होगी। छिपा हुआ शत्रु नष्ट होगा। पूजा पाठ काम आएगी और मनोबल बढ़ेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातक का आज आठवाँ चन्द्रमा है। मित्रों से झगड़ा और अनबन सम्भव है। संतान को कष्ट हो सकता है। बात करते समय सावधानी रखें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वाले जातकों को आज माता की सहयोग मिलेगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी और थोड़ा धन लाभ भी सम्भव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Updated on:
11 Jun 2019 12:53 pm
Published on:
11 Jun 2019 05:30 am
Also Read
View All