बरेली

200 करोड़ की ठगी में आरोपी राजेश मौर्या पर हवालात में हमला

हवालात में हुई घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 11:22 AM IST
Accused in scam 200 million Rajesh morya attacked in Lock up
200 करोड़ की ठगी में आरोपी राजेश मौर्या पर हवालात में हमला

बरेली। जनता से 200 करोड़ की ठगी करने वाले राजेश मौर्या पर कोर्ट परिसर की हवालात में हमला किया गया। राजेश मौर्या करोड़ों की ठगी के आरोप में परिवार समेत जेल में बंद है और उसे शनिवार को पेशी के लिए अदालत लाया गया था। जहाँ पर हवालात में साथी बंदियों ने राजेश मौर्या और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। हवालात में हुई घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और सभी को जेल भेज दिया।

हवालात में हुई मारपीट

श्री गंगा इंफ़्रा कम्पनी के जरिए निवेशकों से करीब 200 करोड़ की ठगी करने वाला राजेश मौर्या जेल में बंद है। कोर्ट परिसर में बनी हवालात में राजेश समेत 118 बंदियों को बंद किया गया था। हवालात के अंदर नाजिम, दीपू यादव, सदाकांत, रेहान, राजेंद्र यादव ने राजेश मौर्या पर हमला कर दिया और उसे जमकर पीटा। हवालात में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से राजेश मौर्या को बचाया।राजेश का आरोप है कि जेल में बंद बन्दी उससे रंगदारी मांग रहे थे रंगदारी न देने पर उस पर हमला किया गया है। वही सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों से राजेश ने ठगी की है वो भी जेल में बंद है इस लिए उन्होंने राजेश पर हमला किया है।

बरेली का नीरव मोदी कहलाया

राजेश मौर्या लोगों से करीब 200 करोड़ की ठगी के बाद शहर छोड़ कर फरार हो गया था। राजेश मौर्या के फरार होने के बाद उसका नाम बरेली का नीरव मोदी पड़ा। पुलिस ने बड़ी मुशिकल से राजेश मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा था तभी से वो जेल में बंद है।

Updated on:
18 Nov 2018, 11:22 AM IST
Published on: