बरेली

शिवभक्तों की सेवा में जुटा प्रशासन, प्रसाद परोसते हुए बोले डीएम- यात्रा में कोई परेशानी तो नहीं हुई

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर निकले भोले के भक्तों के स्वागत में इस बार बरेली का प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। रविवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह खुद आंवला तहसील के गांव नितोई और रामगंगा पहुंचे, जहां उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की, माला पहनाकर उनका स्वागत किया और भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया।
less than 1 minute read
Aug 03, 2025
Feature image
शिवभक्तों को प्रसाद परोसते डीएम (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर निकले भोले के भक्तों के स्वागत में इस बार बरेली का प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। रविवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह खुद आंवला तहसील के गांव नितोई और रामगंगा पहुंचे, जहां उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की, माला पहनाकर उनका स्वागत किया और भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया।

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगे मेडिकल कैंप

शिवभक्तों से बात करते हुए डीएम ने यात्रा के अनुभव भी जाने और यह पूछा कि कहीं रास्ते में कोई परेशानी तो नहीं हुई। प्रशासन की ओर से श्रावण के हर रविवार और सोमवार को जिले की हर तहसील में भंडारे लगाए जा रहे हैं। यहां कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु न सिर्फ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं बल्कि आराम भी कर पा रहे हैं। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर जगह मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं, ताकि किसी श्रद्धालु को तबीयत बिगड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके।

श्रावण का महीना आस्था और भक्ति का प्रतीक

डीएम अविनाश सिंह ने कहा श्रावण का महीना आस्था और भक्ति का प्रतीक है। हजारों शिवभक्त हरिद्वार और कछला से जल लेकर लौटते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं और हम सबको भी यही प्रेरणा मिली है कि हर भक्त की सेवा में कोई कसर न छोड़ी जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर