बरेली

पत्नी से झगड़ा और शराब के नशे में चार बेटे और दो बेटियों को छोड़ युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली। दो दिन से घर से लापता युवक का शव आज सुबह लोगों ने पेड़ पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने जब इसकी जानकारी परिवार वालों को दी तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर से दो […]

less than 1 minute read
Nov 09, 2024
CG Suicide Case

बरेली। दो दिन से घर से लापता युवक का शव आज सुबह लोगों ने पेड़ पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने जब इसकी जानकारी परिवार वालों को दी तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर से दो दिन से लापता था युवक

थाना फतेहगंज पूर्वी के जादवपुर घुलेनगर के रहने वाले गांव 35 वर्षीय सुधीर के भाई विपिन ने बताया उनका भाई दो दिन से घर से लापता था। गांव के लोगों ने उसके शव को पेड़ पर लटका देखा तो इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब का आदी था सुधीर, पत्नी से आए दिन होता था विवाद

मृतक की पत्नी शारदा देवी का रो. रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार बेटे और दो बेटिया छोड़ गया है। शराब पीकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद वह घर से चला गया।

Also Read
View All

अगली खबर