बरेली

अखिलेश यादव ने अगम मौर्य को बनाया जिलाध्यक्ष, दिग्गज नेताओं को चौंकाया

सपा के स्थानीय नेताओं की खींचतान के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 23 अक्टूबर 2018 को जिले और महानगर की कार्यकारिणी भंग कर दी थी
less than 1 minute read
• •
Nov 28, 2019
अखिलेश यादव ने अगम मौर्य को बनाया जिलाध्यक्ष, दिग्गज नेताओं को चौंकाया
अखिलेश यादव ने अगम मौर्य को बनाया जिलाध्यक्ष, दिग्गज नेताओं को चौंकाया

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी बरेली का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। अखिलेश यादव ने युवा नेता अगम मौर्य को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। सपा के स्थानीय नेताओं की खींचतान के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 23 अक्टूबर 2018 को जिले और महानगर की कार्यकारिणी भंग कर दी थी जिसके बाद से ही जिलाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि किसी यादव नेता को ही इस बार भी सपा की कमान दी जाएगी लेकिन अखिलेश यादव ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए आंवला क्षेत्र के रहने वाले युवा नेता अगम मौर्य को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। अगम मौर्य ने आंवला से 2017 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा थे जिसके बाद वो बसपा छोड़ सपा में आ गए और अब अखिलेश यादव ने उन्हें जिले की कमान देकर सपा के तमाम दिग्गज नेताओं को चौंका दिया।

Updated on:
28 Nov 2019 06:54 pm
Published on:
28 Nov 2019 06:54 pm