बरेली

अखिलेश यादव ने भाजपाईयों को बताया ‘भूमाफिया’, कहा- बिजली महंगी कर जमीन और सोना इकट्ठा कर रहे भाजपाई

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा वाले भगवान से ऊपर हैं। उन्होंने बिजली महंगी कर दी और गरीबों की शादी-ब्याह मुश्किल कर दी। जमीन और सोना इकट्ठा कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 13, 2025

बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुंचे और शादी समारोह के बहाने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह नैनीताल हाईवे स्थित होटल पहुंचे और बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी में शामिल हुए।

शादी समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा वाले भगवान से ऊपर हैं। उन्होंने बिजली महंगी कर दी और गरीबों की शादी-ब्याह मुश्किल कर दी। जमीन और सोना इकट्ठा कर रहे हैं। ये लोग असली भूमाफिया हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जब योगी सरकार की कुर्सी हिलती है तो वे कम्युनल हो जाते हैं। उन्हें इतिहास की कोई जानकारी नहीं है, बस लोगों को बांटना जानते हैं। जबकि सपा विजन के साथ आगे बढ़ रही है।

दिल्ली ब्लास्ट और बरेली की 26 सितंबर की हिंसा पर अखिलेश यादव ने प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाए। डीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष की तरह काम कर रहे थे। जब अधिकारी और आयोग भाजपा के हो जाएं तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा, सोचिए।

शाहजहांपुर में हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर संस्कृति किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया जा सकता। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

शादी समारोह में सपा कार्यकर्ताओं को होटल में प्रवेश नहीं मिला और कई को सुरक्षा कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया। इसके बाद अखिलेश यादव सीबीगंज के मथुरापुर स्थित फार्म हाउस पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं से मिलने की भीड़-भाड़ के कारण केवल 10 मिनट रुकने के बाद सीधे चले गए।

Also Read
View All
महाशिवरात्रि पर डीएम ने पत्नी संग किया जलाभिषेक… अलखनाथ–त्रिवटीनाथ में पूजा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी ली कसौटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

अगली खबर