बरेली

सावन को लेकर अलर्ट, अफसरों ने की बैठक

ठक में निर्देश दिया गया है कि कावड़ यात्राओं के रुट का पूर्व से मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी भ्रमण कर लें।
2 min read
Jul 17, 2018
Commissioner Dr PV Jagmohan
सावन को लेकर अलर्ट, अफसरों ने की बैठक

बरेली। सावन को लेकर अफसरों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कमिश्नर डॉक्टर पीवी जगनमोहन और आईजी रेंज डीके ठाकुर ने मण्डल के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर सावन मास में कावड़ यात्राओं को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

बैठक में निर्देश दिया गया है कि कावड़ यात्राओं के रुट का पूर्व से मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी भ्रमण कर लें। रास्ते मे पड़ने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करा कर ठीक कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि यात्राओं के पड़ाव स्थलों का निरीक्षण कर लें वहॉ ठहरने व खान-पान की वस्तुओं की जॉच करा लें। कावंड़ यात्रा के रास्ते पर एम्बुलेंस तैनात की जाए। पूर्व वर्षो के रिकार्ड को निकालकर अध्ययन कर लें। कावड़ यात्रा में कभी-कभी श्रद्धालू अति उत्साह में भी आ जाते है। उसे ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाये। रुट डायवर्जन की मैपिंग कर कार्य योजना बना लें। कावड़ यात्राओं के ग्रुपों से सम्पर्क कर बात कर ली जाये। कावड़ में आने वाले श्रद्धालुओ, मंदिरो पर जलाभिषेक के समय भीड़ आदि का आंकलन कर लें। गतिविधियों पर निगाह रखें। सूचना तंत्र विकसित करें। सोशल मीडिया पर निगाह रहेगी। अफवाह या उत्तेजक मैटर पोस्ट पर कार्यवाही होगी और आवश्यकतानुसार एफआईआर भी दर्ज होगी।

खुराफातियों पर नजर रखी जाए

कमिश्नर व आईजी ने कहा कि मण्डल में अच्छा शांति पूर्ण सामाजिक माहौल है पूर्व त्यौहार भी अच्छे से सम्पन्न हुये है। लोग अमन पसन्द है। मात्र इक्का दुक्का खुरापाती होते है उन पर कड़ी नजर रखें और सबक सिखायें। बैठक में कानून-व्यवस्था के अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी बरेली वीरेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी शाहजहॉपुर अमृत त्रिपाठी, जिलाधिकारी बदॉयू दिनेश कुमार, जिलाधिकारी पीलीभीत डा0 अखिलेश कुमार, एसएसपी बरेली के0 मुनिराज व एसपी शाहजहॉपुर, बदॉयू और पीलीभीत उपस्थित थे।

Published on:
17 Jul 2018 04:08 pm