बरेली

घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर हमला, इलाज के दौरान मौत, तीन पर एफआईआर दर्ज

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर गांव में सो रहीं एक बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Jun 17, 2025

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर गांव में सो रहीं एक बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तुलाशेरपुर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय मां निछोत्रा कली 14 जून की दोपहर घर में आराम कर रही थीं। तभी पड़ोसी गजेंद्र, उसकी पत्नी सुषमा और बेटा अंकुल घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि गजेंद्र और सुषमा ने निछोत्रा के साथ मारपीट की और बेटे अंकुल को उकसा कर एक भारी पत्थर मां पर फिंकवा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गजेंद्र, सुषमा और अंकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Also Read
View All
बरेली में बिखरे कश्मीर-बनारस के रंग… हैंडलूम मेले में सजे देशभर के पारंपरिक वस्त्र, सांसद ने किया शुभारंभ

गैस सिलेंडर नहीं मिला तो चूल्हे पर बन रहा था खाना… अचानक फटा कुकर, चार लोग झुलसे, बच्चे की हालत नाजुक

कड़े सुरक्षा घेरे में 19 केंद्रों पर हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, 8160 में से 6047 अभ्यर्थी पहुंचे, जूते-मोजे उतरवाकर हुई तलाशी

सिलेंडरों के लिए मची हाहाकार… बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, शिकायत का हेल्पलाइन नंबर भी बंद

वाराणसी की किशोरी को बेचकर बरेली में देह व्यापार में धकेला, होटल से भागकर पहुंची पुलिस के पास… नेपाली महिला समेत चार गिरफ्तार

अगली खबर