बरेली

अरबाज ने शिवम बनकर लूटी युवती की आबरू, दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर बनाया धर्म बदलने का दबाव

नई सराय के जिस हुक्का बार को कभी शौकिया धुएं का अड्डा समझा जाता था, वहां नशे, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का गंदा खेल खेला जा रहा था। एक किशोरी ने यहां के हुक्का बार संचालक पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म बदलवाने की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

2 min read
Aug 03, 2025

बदायूं। नई सराय के जिस हुक्का बार को कभी शौकिया धुएं का अड्डा समझा जाता था, वहां नशे, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का गंदा खेल खेला जा रहा था। एक किशोरी ने यहां के हुक्का बार संचालक पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म बदलवाने की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी अरबाज अली खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध कानून समेत आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

नशीला हुक्का पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो

पीड़िता ने बताया कि 2022 में उसकी एक सहेली उसे नई सराय स्थित हुक्का बार में लेकर गई थी। वहां शिवम नाम का युवक मिला, जो माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधे बैठा था। शिवम ने जबरन हुक्का पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसकी आपत्तिजनक वीडियो बन चुकी थी। इसके बाद सहेली बार-बार उसे वहां ले जाने लगी। धीरे-धीरे वह नशे की आदी हो गई। इसी बीच शिवम ने असली चेहरा दिखाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे 14 सितंबर 2022 को दिल्ली ले गया। वहां उसका नाम बदलकर खुद को अरबाज अली खान बताया। दावा किया कि वह एक न्यायिक अफसर का ड्राइवर है।

दुष्कर्म के बाद धर्म बदलने का बनाया दबाव

दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। फिर बदायूं के एक धर्मस्थल पर ले जाकर धर्म बदलवाने का दबाव बनाया गया। निकाह के लिए ज़ोर डाला गया और मजहबी किताबें पढ़ने को मजबूर किया गया। पीड़िता ने फरवरी 2025 में उससे दूरी बना ली, लेकिन इसके बाद अरबाज ने फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होकर किशोरी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी विवादों में रहा हुक्का बार

नई सराय का यही हुक्का बार दो साल पहले भी सुर्खियों में आया था, जब वहां से आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे। तब पुलिस ने छापा मारकर संचालक समेत कई लोगों को गांजा समेत गिरफ्तार किया था। बाद में हुक्का बार को सील कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह थी कि इस हुक्का बार का उद्घाटन शहर के एक जनप्रतिनिधि ने किया था। रेस्टोरेंट की आड़ में यहां नशे का कारोबार चल रहा था।

Also Read
View All

अगली खबर