बरेली

कैनविज सीएमडी गुलाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: थाना पुलिस फेल तो कोर्ट ने कहा एसएसपी करवाएं

करोड़ों रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी और कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई चेक बाउंस के एक मामले में की गई है। एसीजेएम पंचम सुमित कुमार की अदालत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिया है कि गुलाटी के खिलाफ जारी वारंट की तामीली सुनिश्चित की जाए। मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई 2025 को निर्धारित की गई है।
2 min read
Jun 03, 2025
Feature image
एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ कन्हैयालाल गुलाटी (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। करोड़ों रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी और कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई चेक बाउंस के एक मामले में की गई है। एसीजेएम पंचम सुमित कुमार की अदालत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिया है कि गुलाटी के खिलाफ जारी वारंट की तामीली सुनिश्चित की जाए। मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई 2025 को निर्धारित की गई है।

चेक बाउंस मामले में हुआ था केस

अधिवक्ता प्रतिपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी कि ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी नवीन चौहान ने कैनविज कंपनी के प्रमुख कन्हैया लाल गुलाटी के विरुद्ध चेक बाउंस का मामला दायर किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गुलाटी को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह लगातार हाजिर नहीं हो रहे थे।

प्रेमनगर पुलिस ने नहीं तामील कराया वारंट

पिछली सुनवाई में अदालत ने गुलाटी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था और प्रेमनगर तथा कोतवाली थानों की पुलिस को तामीली का जिम्मा सौंपा गया था। प्रेमनगर थाने में तैनात सिपाही हरिवंश द्वारा दाखिल रिपोर्ट में कहा गया कि वह गुलाटी के घर वारंट की तामीली के लिए गया था, लेकिन गुलाटी वहां मौजूद नहीं थे। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि वह शहर से बाहर गए हैं। इसके अलावा गुलाटी का मोबाइल नंबर देने से भी इनकार कर दिया गया।

जानबूझकर गिरफ्तारी से बचा रही पुलिस

कोर्ट ने रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए माना कि गुलाटी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं। इसी के आधार पर अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला एक बड़े आर्थिक अपराध से जुड़ा है जिसमें गुलाटी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। अब देखना होगा कि पुलिस अगली सुनवाई से पहले गुलाटी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पाती है या नहीं।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर