बरेली

Atiq Ahmed Murder : बरेली में दर्ज इस मुकदमे से हटाया जाएगा अशरफ का नाम, जानें क्या है नियम

Atiq Ahmed Murder : प्रयागराज में 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद के साथ मारे गए अशरफ का बरेली में दर्ज मुकदमे से नाम हटाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। आइए बताते हैं मुकदमे से नाम हटाने की प्रक्रिया क्या है।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2023, 12:03 PM IST
Atiq Ahmed Murder

Atiq Ahmed Murder : प्रयागराज में 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद के साथ मारे गए अशरफ का बरेली में दर्ज मुकदमे से नाम हटाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बरेली के बिथरी थाने में उमेशपाल हत्याकांड के बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आरोप था कि बरेली जेल में बंद अशरफ अपने गुर्गों से अवैध तरीके से कई इंतजाम कराता था। इसमें अशरफ के साले सद्दाम और गुर्गे लल्ला गद्दी को भी नामजद किया गया था।

अशरफ का गुर्गा लल्ला गद्दी इस समय जिला कारागार में बंद है। जबकि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अशरफ का साले सद्दाम की पुलिस को तलाश है। सद्दाम पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। बरेली पुलिस अब इस इनाम की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही बरेली के बिथरी थाने में दर्ज मुकदमे के मुख्य आरोपी अशरफ की हत्या के बाद उसका नाम केस से हटाया जाएगा।

इस प्रक्रिया के तहत हटाया जाएगा अशरफ का नाम
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अशरफ का मुकदमे से नाम हटाने के लिए पहले बरेली से एसआईटी प्रयागराज जाकर अशरफ की मौत से संबंधित रिकॉर्ड जुटाएगी। विवेचक और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद अशरफ का नाम हटाया जाएगा। इसके लिए केस की जांच कर रही एसआईटी प्रयागराज जाएगी। वहां अशरफ की मौत से संबंधित एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करेगी। इस मामले में दो जेल वार्डर भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे।

Updated on:
17 Apr 2023, 12:03 PM IST
Published on: