बरेली

स्ट्रीट लाइटों की रौशनी में जगमग हुआ अटल सेतु, महानवमी पर मेयर ने किया उद्घाटन

महानवमी के दिन अटल सेतु को स्ट्रीट लाइटों से रोशन कर दिया गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बटन दबाकर इस लंबे समय से प्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2024, 11:11 AM IST
Feature image

बरेली। महानवमी के दिन अटल सेतु को स्ट्रीट लाइटों से रोशन कर दिया गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बटन दबाकर इस लंबे समय से प्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ किया। फ्लाईओवर बनने के बाद से ही स्थानीय लोग इस पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर रहे थे, और अब उनकी मांग पूरी हो गई है।

अंधेरा होने की वजह से था हादसे का खतरा

अटल सेतु वी-आकार में निर्मित है, जो सिटी स्टेशन से शुरू होकर एक ओर पटेल चौक और दूसरी ओर पुलिस लाइन की ओर उतरता है। पहले यहां स्ट्रीट लाइट न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने जानकारी दी कि सेतु पर कुल 190 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे अब यह मार्ग पूरी तरह से रोशनी में नहाया हुआ दिखता है। सेतु के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों पर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यातायात और सुरक्षा में सुधार होगा। अंधेरा होने की वजह से वहां हादसा होने का खतरा बना रहता था।

उपसभापति समेत पार्षद रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, पूर्व पार्षद राजू मिश्रा, संजू गुप्ता, और अजीत शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रोशनी से नहाये अटल सेतु को देखने के लिए आसपास के लोग भी अपनी छतों पर चढ़ गए।