बरेली

दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, एसएसपी तक पहुंचा मामला, फिर हुआ ये…

बारादरी क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला के साथ पति और ससुराल वालों की दरिंदगी ने हद पार कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति और सास-ससुर ने उसे घर से निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर जिंदा जलाने की कोशिश की।

less than 1 minute read
Nov 12, 2025

बरेली। बारादरी क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला के साथ पति और ससुराल वालों की दरिंदगी ने हद पार कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति और सास-ससुर ने उसे घर से निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर जिंदा जलाने की कोशिश की। शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंचते ही बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी अंशिका मौर्य ने बताया कि उसका विवाह 8 फरवरी 2024 को जोगी नवादा के राजेन्द्र मौर्य से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की रकम से नाखुश रहते थे और अक्सर उसे ताने देते थे। अंशिका का आरोप है कि 11 अगस्त की रात करीब 10 बजे दहेज की उसी शिकायत पर उसके पति राजेन्द्र मौर्य, सास वीरादेवी, ससुर किशन लाल मौर्य, जेठ विष्णु लाल मौर्य, देवर राजेश मौर्य और करन मौर्य ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला करने की नीयत दिखायी।

पीड़िता ने कहा कि ससुरालिया उसे घर से निकालना चाहते थे। विरोध करने पर सभी ने उसकी पिटाई की और गाली-गलौज की। सबसे गंभीर आरोप यह है कि पति और ससुरालियों ने सिलेंडर लेकर उस पर आग लगाने का प्रयास किया। जिसे उसने किसी तरह झेलकर बचने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद उसके पति राजेन्द्र मौके से फरार हो गया।

अंशिका ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है और अन्य पुरुषों के साथ संबंध होने के आरोप लगाकर प्रताड़ित करता रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य के हस्तक्षेप के बाद बारादरी पुलिस ने राजेन्द्र मौर्य समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Also Read
View All

अगली खबर