बरेली

प्रैक्टिकल देने निकली बीए की छात्रा ढाई महीने से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

प्रैक्टिकल देने निकली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बीते ढाई माह से लापता है। छात्रा 19 फरवरी को सुबह बरेली कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया। परेशान परिजनों ने अलीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
less than 1 minute read
May 14, 2025
Feature image

बरेली। प्रैक्टिकल देने निकली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बीते ढाई माह से लापता है। छात्रा 19 फरवरी को सुबह बरेली कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया। परेशान परिजनों ने अलीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। 19 फरवरी को वह सुबह करीब सात बजे घर से बरेली कॉलेज के लिए निकली थी। परिजनों के अनुसार शाम तक घर वापस नहीं आई तो रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसका मोबाइल भी तब से बंद आ रहा है।

लगातार बंद आ रहा बेटा का मोबाइल फोन

शुरुआत में परिवार ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। नाते-रिश्तेदारों, सहेलियों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की गई। कॉलेज में जाकर भी जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं से भी कोई सूचना नहीं मिल सकी। छात्रा का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे संदेह और बढ़ गया है। छात्रा के पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बेटी का अब तक कोई सुराग न लगना बेहद चिंता का विषय है।

बरेली कॉलेज के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगंज थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। बरेली कॉलेज के आसपास और संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर