बरेली

बर्थडे पार्टी में बारबालाओं ने लगाए ठुमके, जमकर उड़े नोट – वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सीबीगंज इलाके के सनईया रानी मेवा कुंवर गांव में बुधवार रात एक बर्थडे पार्टी बारबालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। गांव के एहवरन सिंह यादव के बेटे आरके का जन्मदिन था। जश्न को खास बनाने के लिए नवाबगंज से बारबालाओं की पार्टी बुलवाई गई और गांव के ही बुद्धसेन कश्यप का डीजे बजा।

less than 1 minute read
Aug 21, 2025
मंच पर ठुमके लगातीं बारबालाएं, नोट उड़ाते लोग (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। सीबीगंज इलाके के सनईया रानी मेवा कुंवर गांव में बुधवार रात एक बर्थडे पार्टी बारबालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। गांव के एहवरन सिंह यादव के बेटे आरके का जन्मदिन था। जश्न को खास बनाने के लिए नवाबगंज से बारबालाओं की पार्टी बुलवाई गई और गांव के ही बुद्धसेन कश्यप का डीजे बजा।

जैसे ही बारबालाओं ने मंच पर ठुमके लगाने शुरू किए, वैसे ही भीड़ ने नोटों की बारिश कर दी। देर रात तक गानों की धुन और डांस पर गांव झूमता रहा। जश्न में इस कदर रंग चढ़ा कि नोटों की गड्डियां मंच पर उड़ाई जाती रहीं। पार्टी पूरी रात चलती रही, मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब इस अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद गांव और आसपास में चर्चा का माहौल है।

सीबीगंज इंस्पेक्टर अभिषेक का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जन्मदिन की खुशियां अब बारबालाओं के डांस और वायरल वीडियो की वजह से गांव की चौपालों और सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन चुकी हैं।

Also Read
View All