बरेली

बरेली अपर जिला जज तबरेज अहमद व ज्ञानेंद्र त्रिपाठी समेत 50 से ज्यादा न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में 50 से अधिक जजों के तबादले कर दिए हैं। बरेली एडीजे तबरेज अहमद और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं।

2 min read
Apr 05, 2026

बरेली। हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में 50 से अधिक जजों के तबादले कर दिए हैं। बरेली एडीजे तबरेज अहमद और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं।

बरेली की अपर जिला जज केएम अफ्शां (हमीरपुर), कुमार मयंक (प्रयागराज), तबरेज अहमद (बुलंदशहर), ज्ञानेंद्र त्रिपाठी (हरदोई) और देवाशीष को (झांसी) स्थानांतरित किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन में मंजुला मिश्रा (कन्नौज), रेखा रावत (एटा), अरुण कुमार पांडेय (बलिया) और शिखर अग्रवाल (मेरठ) भेजे गए हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन में अलका पांडेय (श्रावस्ती), पारस यादव (देवरिया) और श्वेता तिवारी (फर्रुखाबाद) का भी तबादला हुआ है। नई तैनाती में संतोष कुमार यादव, संदीपा यादव, नम्रता अग्रवाल, योगेश कुमार चौधरी और अरुण गौतम को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुनील कुमार त्रिपाठी को सीनियर डिवीजन में बरेली भेजा गया है।

बदायूं: कई न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

बदायूं से सौरभ सक्सेना (श्रावस्ती), मिर्जा जीनत (सहारनपुर) और शिव कुमारी (मुजफ्फरनगर) को भेजा गया है।
जूनियर डिवीजन में राखी भदौरिया (ललितपुर), रोहिणी उपाध्याय (बुलंदशहर), सौम्या अरुण (कानपुर नगर), पिंकी वर्मा (लखीमपुर खीरी) और गरिमा सिंह (सीतापुर) का तबादला किया गया। सीनियर डिवीजन में कोमल श्रीवास्तव (अलीगढ़) और पंकज कुमार पांडेय (बलिया) भी स्थानांतरित किए गए हैं। नई तैनाती में मोहम्मद कुमार (जालौन), नीलांजना (कानपुर नगर) और सागर तयाल (फिरोजाबाद) को जिम्मेदारी दी गई है।

पीलीभीत: पांच जजों का स्थानांतरण, तीन की नई तैनाती

पीलीभीत से विजय कुमार डुंगराकोटी (मैनपुरी), महेशानंद झा (मुजफ्फरनगर), गीता सिंह (चित्रकूट), छंगूर राम (मऊ) और अतीफ शमीम (प्रतापगढ़) को स्थानांतरित किया गया है। यहां विजय कुमार हिमांशु (गौतम बुद्ध नगर), महेंद्र श्रीवास्तव (हाथरस) और शिखा प्रधान (कासगंज) की तैनाती की गई है।

शाहजहांपुर: बड़े पैमाने पर अदला-बदली

शाहजहांपुर से सुदीप कुमार जायसवाल (सीतापुर), गरिमा सिंह-I व मनोज कुमार सिद्धू (मुजफ्फरनगर), अभय प्रताप सिंह-I, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव (प्रयागराज) को भेजा गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश मिश्रा-III (आजमगढ़), लवी यादव (हमीरपुर) और नरेंद्र नाथ पांडेय (कौशांबी) का भी स्थानांतरण हुआ है। जूनियर डिवीजन में अभिषेक कुमार-I (बागपत), वर्तिका पटेल (सीतापुर), अवंतिका त्रिपाठी (बहराइच), निधि माधव कुरिल (गाजियाबाद) और सौरभि पाठक (प्रयागराज) को भेजा गया है। नई तैनाती में प्रेम शंकर, प्रियंका सिंह-I, कुमार मिताक्षर, अर्चना यादव, सुलोचना वर्मा और अपेक्षा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Also Read
View All

अगली खबर