लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र तय

 शासन ने लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।

less than 1 minute read
Jul 31, 2015
drone will stop cheating in exam
drone will stop cheating in exam
बरेली। शासन ने लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 13 सितंबर को लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। शासन से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होते ही जिला प्रशासन ने लिखित परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने लिखित परीक्षा कराने का जिम्मा टाटा कंसल्टेंसी एजेंसी (टीसीएस) को सौंपा है।

कंपनी के अधिकारी गुरुवार को एडीएम प्रशासन अरुण कुमार से मिले। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के लिए केंद्र बनाने का अनुरोध किया। जिस पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने एसआरएमएस, फ्यूचर इंस्टीट्यूट, इंवर्टिस विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज प्राचार्य से बातचीत कर केंद्र फाइनल किए।
Published on:
31 Jul 2015 05:29 pm