19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कैसे बदल सकते हैं बच्चों की जिंदगी? जानिए ऐसे मामले, जब प्रतिभा को मिला बड़ा मौका

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कैसे बदल सकते हैं बच्चों की जिंदगी? जानिए ऐसे मामले, जब प्रतिभा को मिला बड़ा मौका

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कई बच्चों की जिंदगी में नए अवसर खोले हैं। जानिए रुद्रांश सिंह ठाकुर से लेकर ऋषिका और साहिल तक की कहानियां, जिन्हें प्रतिभा के दम पर पढ़ाई और प्रशिक्षण में मदद मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 20 Nov 2026, 2:00 AM IST

Viral stories

(फोटो-X/@itsmanish80)

Viral Kids Stories: सोशल मीडिया पर कब किसकी किस्मत बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। महाराष्ट्र के यवतमाल में एक बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसने उसे रातोंरात चर्चा में ला दिया। काला चश्मा लगाए और दोनों हाथ जेब में डालकर स्कूटी के सामने पोज देते रुद्रांश सिंह ठाकुर का अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि उसके लिए मदद के रास्ते खुल गए। अब शोरूम मालिक ने उसकी नर्सरी से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है।

दरअसल, 9 नवंबर को एक परिवार नई स्कूटी खरीदने के लिए यवतमाल के एक शोरूम पहुंचा था। इस दौरान परिवार के बच्चे रुद्रांश ने स्कूटी के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज दिए। परिवार ने इस पल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। अब तक इसे 13.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 25 लाख शेयर मिल चुके हैं।

वीडियो की लोकप्रियता के बाद शोरूम मालिक ने रुद्रांश की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की। इस तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक छोटा-सा वीडियो बच्चे की शिक्षा के लिए बड़ी मदद का जरिया बन गया।

वायरल वीडियो ने बदली दूसरे बच्चों की जिंदगी भी

यह पहला मौका नहीं है, जब सोशल मीडिया पर किसी बच्चे की प्रतिभा ने लोगों का ध्यान खींचा हो और उसे आगे बढ़ने का मौका मिला हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

चार साल की क्रिकेटर ऋषिका

    कोलकाता की चार साल की ऋषिका सरकार का अपने पिता के साथ क्रिकेट खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का ध्यान खींचा। उन्होंने ऋषिका को अपने क्रिकेट सेंटर में प्रशिक्षण देने और उसकी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।

    सड़क पर जादू दिखाने वाले साहिल को मदद

      सड़क पर जादू के करतब दिखाने वाले बच्चे साहिल का वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक पहुंचा। उन्होंने बच्चे की प्रतिभा को निखारने और उसकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करने की इच्छा जताई।

      जिम्नास्टिक छात्रवृत्ति का मिला प्रस्ताव

        साल 2019 में जशिका खान और मोहम्मद अजाजुद्दीन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों बच्चे स्कूल जाते समय रास्ते में कलाबाजियां दिखाते नजर आए थे। उनकी प्रतिभा को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने दोनों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव दिया था।