19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पीछे क्यों बैठे थे सिद्धारमैया? खुद बताई वजह

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पीछे क्यों बैठे थे सिद्धारमैया? खुद बताई वजह

Siddaramaiah News: सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में पीछे बैठने पर हो रही राजनीति पर सिद्धारमैया ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देर से पहुंचने के कारण उनको पीछे बैठना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 19 Nov 2026, 9:01 PM IST

Siddaramaiah Fifth Row Seating

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (फोटो-IANS)

Karnataka Politics: सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पीछे बैठना पड़ा था। ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस ने उन्हें अब नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। इन दावों को अब सिद्धारमैया ने खुद खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पीछे की कतार में खाली पड़ी सीट पर क्यों बैठना पड़ा। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है।

देर से पहुंचे तो नहीं मिली आगे की सीट

सिद्धारमैया ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में उनके पांचवीं कतार में बैठने को लेकर राजनीतिक गलियारों और मीडिया में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उनके कांग्रेस में राजनीतिक भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

सिद्धारमैया ने लिखा कि वह कार्यक्रम में देर से पहुंचे थे। तब तक आगे की सभी कतारों में सीटें भर चुकी थी। उन्होंने पीछे की कतार में जो सीट खाली मिली, उस पर बैठना उचित समझा। यहां उनके लिए पहले से तय की गई सीट नहीं थी। उनसे पहले पहुंचे लोग आगे बैठ चुके थे।

भाजपा नेता ने उठाया था बैठने की जगह का मुद्दा

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने सिद्धारमैया के पांचवीं कतार में बैठने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने इसे कर्नाटक की जनता का अपमान बताया था। अशोक का कहना था कि कांग्रेस अपने ही नेताओं के साथ अलग-अलग व्यवहार कर रही है। इससे पार्टी के अंदरूनी हालात का पता चलता है।

2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया

इसके साथ ही सिद्धारमैया ने गुरुवार को फिर से दोहराया कि वह 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र 80 साल हो गई है, इसलिए उन्होंने अगला चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य के तौर पर वे राजनीति में सक्रिय रहेंगे। जनता की मुश्किलों तथा उनकी भलाई से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

समारोह में कई बड़े नेता हुए शामिल

सोनिया गांधी की किताब का विमोचन 16 नवंबर को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में हुआ था। कार्यक्रम में विपक्षी गठबंधन INDIA के कई नेता और छह राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। पहली कतार में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित कई नेता बैठे थे। दूसरी कतार में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं।