19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समारोह में सोनिया गांधी ने बताया कैसी थी पूर्व PM की सोच, शांति और विकास पर कही बड़ी बात

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समारोह में सोनिया गांधी ने बताया कैसी थी पूर्व PM की सोच, शांति और विकास पर कही बड़ी बात

Indira Gandhi Peace Prize: सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के शांति, आजादी और विकास से जुड़े विचारों को याद किया। इसके साथ ही साल 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मोजाम्बिक की सामाजिक कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 19 Nov 2026, 6:25 PM IST

Indira Gandhi Prize 2025 news

पुरस्कार विजेता ग्रासा माशेल और सोनिया गांधी (फोटो-x post/ @INCIndia)

Sonia Gandhi: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से दिया जाने वाला पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंदिरा गांधी के विचारों और उनके काम को याद करते हुए कहा कि उनके लिए शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।

उनके मुताबिक, इंदिरा गांधी का मानना था कि राजनीतिक आजादी तभी मायने रखती है, जब उससे आम लोगों, खासकर कमजोर तबके के जीवन में बदलाव आए। सोनिया गांधी इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार 2025 के कार्यक्रम में बोल रही थी। इस साल यह पुरस्कार मोजाम्बिक की सामाजिक कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को दिया गया है।

शांति का मतलब केवल संघर्ष का खत्म होना नहीं

कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी का मानना था कि शांति का मतलब सिर्फ युद्ध या संघर्ष का खत्म होना नहीं है। इसके साथ लोगों को अपना जीवन दोबारा खड़ा करने और बेहतर भविष्य बनाने का मौका भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के काम से मिली सीख आज भी मानवीय सहायता से जुड़े अभियानों के लिए मार्गदर्शन का काम करती है। शिक्षा भी इंदिरा गांधी के देश निर्माण के विचारों का अहम हिस्सा थी। उनका मानना था कि आजादी के साथ सामाजिक और आर्थिक तरक्की भी होनी चाहिए।

ग्रासा माशेल को मिला 38वां पुरस्कार

वर्ष 2025 का यह पुरस्कार ग्रासा माशेल को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक सशक्तीकरण और मुश्किल हालात में मानवीय सहायता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय काम के लिए दिया गया है। सोनिया गांधी ने कहा कि ग्रासा माशेल ने मोजाम्बिक की आजादी की लड़ाई से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की पैरवी तक सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा और समानता के लिए काम किया है। उनके काम से लाखों लोगों को बेहतर और समानता वाला समाज बनाने की उम्मीद मिली है।

1985 में हुई थी पुरस्कार की शुरुआत

इंदिरा गांधी की याद में इस पुरस्कार की शुरुआत 1985 में की गई थी। हालांकि, पहला पुरस्कार 1986 में दिया गया था। इसका संचालन इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट करता है। यह पुरस्कार दुनिया में शांति, निरस्त्रीकरण, देशों के बीच सहयोग और विकास के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है। इसके तहत एक करोड़ रुपए की राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। वर्ष 2025 का पुरस्कार इस सम्मान का 38वां पुरस्कार है।