19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट, हर साल रिन्यू कराने की झंझट खत्म

BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट, हर साल रिन्यू कराने की झंझट खत्म

New PUC Rules: BS-6 मॉडल की गाड़ियों के लिए प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कारों समेत नए बीएस-6 वाहनों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट तीन साल तक के लिए मान्य होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 19 Nov 2026, 4:15 PM IST

Pollution certificate New Rules

प्रदूषण जांच केंद्र (फाइल फोटो- IANS)

BS6 Vehicle: हर साल बनने वाले प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर अब बड़ी राहत सामने आई है। अब यह एक साल के लिए नहीं बल्कि तीन साल के लिए वैध रहेगा। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है। ऐसे में अब BS-6 मॉडल वाहनों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक नहीं तीन साल चलेगा। उसे हर साल रिन्यू नहीं करना पड़ेगा। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मोटर यान नियम, 1989 में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, वाहनों को उनकी श्रेणी के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र बनवाना होगा।

इन वाहनों को नहीं मिली राहत

नए नियमों के मुताबिक यह छूट केवल BS-6 के वाहनों के लिए हैं। इसके अलावा BS-1, BS-2 और BS-3 मॉडल वाले वाहनों के लिए तीन महीने में एक बार प्रदूषण जांच कराना जरूरी होगा। वहीं, BS-4 के वाहनों को हर छह महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी।