प्रिंस की मौसी भावनाबेन राणा ने बताया कि परिवार ने उसे प्यार से पाला। उसे बड़ा करने में मुश्किलें झेलीं और उसके कान का ऑपरेशन भी कराया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही वह उज्जैन से दर्शन कर लौटा था। एक दिन पहले उसने खुशी से बताया था कि उसके 17 साल पूरे हो गए हैं। परिवार की आजीविका जरी के काम और मजदूरी से चलती है। माता-पिता ने बुढ़ापे का सहारा बने, इसी उम्मीद में संघर्ष कर बेटे को बड़ा किया था। ट्यूशन से लौटते समय हुए हादसे ने उनका इकलौता सहारा छीन लिया।