19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / महाराष्ट्र के भाजपा विधायक महेश बालदी को अदालत से बड़ा झटका, मारपीट के मामले में 3 साल का सश्रम कारावास

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक महेश बालदी को अदालत से बड़ा झटका, मारपीट के मामले में 3 साल का सश्रम कारावास

Mahesh Baldi: महाराष्ट्र के उरण से भाजपा विधायक महेश बालदी को 16 साल पुराने मारपीट के मामले में अदालत ने तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में उनके साथ तीन अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 6:27 PM IST

Mahesh Baldi

भाजपा विधायक महेश बालदी। फाइल फोटो- पत्रिका

Alibag Court: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में उरण से भाजपा विधायक महेश बालदी को 16 साल पुराने मारपीट के मामले में तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। अलीबाग की अदालत ने बालदी सहित चार आरोपियों को दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया। हालांकि सजा के बाद चारों आरोपियों को जमानत भी मिल गई है। उन्हें फैसले के खिलाफ जिला न्यायालय में अपील करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।

साल 2010 का मामला

जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2010 का है। उस समय रायगढ़ जिले के उरण इलाके में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।इसकी जानकारी मिलने पर महेश बालदी अपने कुछ साथियों के साथ संबंधित युवक से पूछताछ करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप था कि बालदी और उनके साथ गए लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे गालियां भी दीं। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

चारों आरोपियों को सश्रम कारावास की सजा

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला अलीबाग की अदालत में पहुंचा। तब से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। करीब 16 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अब अपना फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले में पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर महेश बालदी सहित चार लोगों को दोषी माना। अदालत ने सभी चार आरोपियों को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

चारों आरोपियों को मिली जमानत

हालांकि सजा सुनाए जाने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को जमानत दे दी। साथ ही उन्हें जिला न्यायालय में फैसले को चुनौती देने के लिए एक महीने की मोहलत भी दी है। इस दौरान वे फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। वर्तमान में विधायक पद पर काबिज भाजपा नेता को आपराधिक मामले में सजा मिलने से रायगढ़ के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि महेश बालदी और अन्य आरोपी जिला न्यायालय में अपील करते हैं या नहीं। अपील होने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी महत्वपूर्ण रहेगी।