18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / बाला साहब की तस्वीर फाड़ने के विरोध में ठाकरे गुट आक्रामक, शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़कर नदी में किए विसर्जित

बाला साहब की तस्वीर फाड़ने के विरोध में ठाकरे गुट आक्रामक, शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़कर नदी में किए विसर्जित

Balasaheb Thackeray Photo Controversy: मुंबई में पत्रकार वार्ता के दौरान बाला साहब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने के आरोप पर पुणे में उद्धव ठाकरे गुट ने प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने एकनाथ शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़कर नदी में विसर्जित किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 Nov 2026, 8:02 PM IST

Balasaheb Thackeray Photo Controversy

शायना एनसी का पोस्टर। फोटो- पत्रिका

Pune Protest: महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बाला साहब ठाकरे की तस्वीर तक पहुंच गया है। मुंबई में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बाला साहब की तस्वीर फाड़ने के आरोप पर पुणे में उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़कर उन्हें नदी में विसर्जित किया। दरअसल एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के प्रवक्ताओं ने मुंबई में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक में सावरकर को लेकर लिखी गई कथित आपत्तिजनक बातों के विरोध में पत्रकार वार्ता बुलाई थी।

राजनीतिक विवाद शुरू

शिंदे गुट का आरोप था कि पुस्तक में सावरकर का अपमान करने वाली सामग्री है। इसी के विरोध में पत्रकार वार्ता के दौरान पुस्तक की कुछ प्रतियां और उनके पन्ने फाड़े गए। इस दौरान शायना एनसी पर बाला साहब ठाकरे की तस्वीर वाला पन्ना फाड़ने का आरोप लगा। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। उद्धव ठाकरे गुट ने इसे बाला साहब का अपमान बताते हुए शिंदे गुट पर निशाना साधा। मुंबई में हुई इस घटना के विरोध में पुणे में ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़े। इसके बाद फाड़े गए पोस्टरों को नदी में विसर्जित कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाला साहब ठाकरे की तस्वीर के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शायना एनसी ने आरोपों से किया इनकार

विवाद बढ़ने के बाद शायना एनसी ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने बाला साहब ठाकरे की तस्वीर नहीं फाड़ी, बल्कि मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा कि मणिशंकर अय्यर की तस्वीर को वह एक बार नहीं, बल्कि 10 बार फाड़ सकती हैं। इस घटनाक्रम के बाद शायना एनसी के विधान भवन पहुंचने और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की भी जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि पत्रकार वार्ता में तस्वीर फाड़ने को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई। सावरकर के कथित अपमान के विरोध में बुलाई गई पत्रकार वार्ता अब बाला साहब ठाकरे की तस्वीर को लेकर नए राजनीतिक विवाद में बदल गई है। पुणे में हुए प्रदर्शन के बाद ठाकरे और शिंदे गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।