18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ​​​​​बाला साहब ठाकरे के फोटो विवाद पर एकनाथ शिंदे की सफाई, बोले- शिवसैनिक उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

​​​​​बाला साहब ठाकरे के फोटो विवाद पर एकनाथ शिंदे की सफाई, बोले- शिवसैनिक उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Maharashtra Politics: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाला साहब ठाकरे के फोटो विवाद पर सफाई देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने बाला साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि तक नहीं दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 Nov 2026, 6:33 PM IST

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे। फाइल फोटो- पत्रिका

Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सावरकर को बार-बार 'माफीवीर' कहकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। शिंदे ने उन लोगों से भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा, जो खुद को सावरकरवादी और हिंदुत्ववादी बताते हैं, लेकिन सावरकर का अपमान करने वालों के साथ बैठे हैं। शिंदे ने दावा किया कि सोनिया गांधी की पुस्तक में सावरकर के बारे में अपमानजनक बातें लिखी गई हैं।

राहुल गांधी पर भी निशाना साधा

पुस्तक में ऐसे दो पन्ने होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि शिवसेना ने विरोध जताने के लिए उन पन्नों को फाड़ा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले भी कई बार सावरकर को 'माफीवीर' कह चुके हैं। कांग्रेस जानबूझकर सावरकर की छवि खराब करने का काम कर रही है। शिंदे ने कहा कि सावरकर ने देश की आजादी के लिए जो काम किया और जेल में जो यातनाएं सहीं, वे सभी जानते हैं। ऐसे स्वतंत्रता सेनानी का बार-बार अपमान करना दिमागी दिवालियापन है।

बाला साहब ठाकरे शिवसैनिकों के आराध्य

उन्होंने सवाल किया कि किसी महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने में कैसी बहादुरी है? शिंदे ने दावा किया कि सावरकर का अपमान करने वालों को जनता चुनाव में नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि सावरकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ रहना बाला साहब ठाकरे के विचारों से समझौता करने जैसा है। बाला साहब ठाकरे शिवसैनिकों के आराध्य हैं और शिवसेना उनके विचारों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी आज भी बाला साहब के 80 प्रतिशत समाजसेवा और 20 प्रतिशत राजनीति के सिद्धांत पर चल रही है। जनता ने भी इस विचारधारा को स्वीकार किया है।

बाला साहब के फोटो विवाद पर भी दी सफाई

शायना एनसी से जुड़े बाला साहब ठाकरे के फोटो को लेकर उठे विवाद पर भी शिंदे ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शायना एनसी ने स्पष्ट किया है कि यह फोटो मणिशंकर अय्यर को चप्पल मारने से जुड़ा है। अय्यर ने सावरकर का अपमान किया था। फोटो में जो हिस्सा फटा हुआ दिखाई दे रहा है, वह मणिशंकर अय्यर के चेहरे का हिस्सा है। शिंदे ने कहा कि बाला साहब ठाकरे का अपमान शिवसैनिक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिंदे ने कांग्रेस नेताओं पर बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि नहीं देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी नेता ने इस मौके पर न तो ट्वीट किया और न ही श्रद्धांजलि दी। इंडिया गठबंधन में साथ रहने और राजनीतिक संबंध बनाए रखने के बावजूद बाला साहब को याद नहीं करना कांग्रेस की दोहरी नीति को दिखाता है।

सावरकर के अपमान पर आंदोलन करेगी शिवसेना

शिंदे ने कहा कि सावरकर का अपमान करने वालों की निंदा होनी चाहिए। शिवसेना आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ आंदोलन करेगी और उनका विरोध जारी रखेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में समय बिताने के बजाय किसानों की मदद करना ज्यादा जरूरी है। सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए और उनका समाधान करना चाहिए।