18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / हिमाचल के मंडी में हुआ हादसा, 200 फीट गहरी खाई में कार गिरने से 6 लोगों की मौत

हिमाचल के मंडी में हुआ हादसा, 200 फीट गहरी खाई में कार गिरने से 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लड़भड़ोल में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। पेट्रोल पंप के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिमला

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 18 Nov 2026, 6:04 PM IST

Accident

हिमाचल में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत (File Photo)

Himachal Pradesh Road Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लड़भड़ोल क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अधिकांश नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

छह मृतकों की हुई पहचान

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। मृतकों में सिमस गांव निवासी राम लाल के बेटे यस राय, विनोद कुमार के बेटे आयुष और नवीन राय के बेटे नुजु शामिल हैं।

इसके अलावा गवाला गांव निवासी पराक्रम सिंह के बेटे पंकज और नरेंद्र कुमार के बेटे अर्णव तथा बलोटू गांव निवासी अजय कुमार के बेटे आदित्य की भी हादसे में मौत हुई है।

वहीं पुलिस ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर की उम्र 18 साल से कम है। हालांकि, अभी तक सभी की उम्र की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने लोगों की मदद से निकाले शव

बता दें कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार सवारों को बाहर निकालने और जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला।

बुधवार रात हुआ हादसा, गुरुवार दोपहर चला पता

जानकारी के मुताबिक, कार लड़भड़ोल क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बुधवार देर रात होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार दोपहर को सामने आई।

खाई में गिरने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

डीएसपी पधर लोकेन्द्र नेगी ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुई और खाई में जा गिरी।