BJP Reaction to Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘आर्थिक आपदा’ बताए जाने पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आर्थिक आपदा देश में नहीं, बल्कि उनके अपने दिमाग में है। नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद को देश का विकास इसलिए दिखाई नहीं देता, क्योंकि उनका परिवार, उनकी पार्टी और वे खुद विकास करने में विफल रहे हैं।