18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘राहुल गांधी विदेश में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई में फेल हो गए तो अर्थव्यवस्था कैसे समझ सकते हैं?’, कांग्रेस सांसद के बयान पर बीजेपी हुई आक्रामक

‘राहुल गांधी विदेश में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई में फेल हो गए तो अर्थव्यवस्था कैसे समझ सकते हैं?’, कांग्रेस सांसद के बयान पर बीजेपी हुई आक्रामक

भारत की अर्थव्यवस्था पर बयान देकर राहुल गांधी घिर गए हैं। इस मामले में बीजेपी जमकर राहुल पर निशाना साध रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Nov 2026, 4:31 PM IST

Kishore Upadhyay

किशोर उपाध्याय (Photo - ANI)

भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) पर कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर विवाद छिड़ गया है। इस मामले पर राहुल बीजेपी (BJP) के निशाने पर हैं। अब असम बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay) ने राहुल पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी हुए विदेश में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई में फेल

असम बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता किशोर ने राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, "राहुल गांधी जो कुछ भी कहते हैं, उस पर क्या ही कहा जाए?.. उन्हें नेता प्रतिपक्ष का पद मानो जन्मसिद्ध अधिकार के रूप में मिल गया। ऐसा नहीं है कि उन्होंने यह पद अपनी बुद्धिमत्ता, एक मजबूत राजनीतिक नेता होने के नाते, संघर्ष करके, अपने गहरे ज्ञान की वजह से या अपने दम पर हासिल किया है। जो व्यक्ति विदेश में अपनी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई में फेल हो गया, वह अर्थव्यवस्था को कैसे समझ सकता है? हाल ही की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत के निर्यात में 22% की वृद्धि हुई है। निर्यात की मात्रा सीधे तौर पर 22% बढ़ी है। जब निर्यात बढ़ रहा है, तो इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। राहुल को भारत का विकास या प्रगति दिखाई ही नहीं देती। यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है। एक ऐसी मानसिकता जो विदेश जाकर भारत को बदनाम करने और उसकी आर्थिक साख को धूमिल करने पर केंद्रित है। अर्थशास्त्र में राहुल गांधी की विशेषज्ञता पर हमें कुछ नहीं कहना है, लेकिन भारत की जनता देख सकती है कि देश आगे बढ़ रहा है। लोगों को यह समझाने की कोई ज़रूरत नहीं है। वो खुद समझते हैं और जनता सब कुछ जानती है।"

भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या कहा राहुल ने?

राहुल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कहा, "भारत एक बड़े आर्थिक संकट के मोड़ पर खड़ा है और भारतीय अर्थव्यवस्था का मॉडल विफल हो चुका है। देश में भारी बेरोजगारी है और शिक्षा व्यवस्था में गंभीर समस्याएं हैं। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ छोटे और मझोले व्यवसाय तथा कृषि है, जो रोजगार का मुख्य स्रोत हैं, लेकिन यह रीढ़ टूट चुकी है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाएं असफल रहीं। सर्विस सेक्टर अकेले पर्याप्त नौकरियाँ नहीं दे सकता, इसलिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को फिर से मज़बूत करना जरूरी है।"