18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Punjab Election: दो पूर्व CM को हराकर बने थे AAP के ‘जायंट किलर’, अब कट गया टिकट, जानिए दोनों विधायकों का क्या है अगला कदम

Punjab Election: दो पूर्व CM को हराकर बने थे AAP के ‘जायंट किलर’, अब कट गया टिकट, जानिए दोनों विधायकों का क्या है अगला कदम

चन्नी और प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले AAP विधायकों का 2027 चुनाव में टिकट कटा। डॉ. चरणजीत सिंह ने बगावत का ऐलान किया, जबकि गुरमीत खुडियां पार्टी के साथ बने रहने की बात कह रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 18 Nov 2026, 5:40 PM IST

Punjab politics

पंजाब में चन्नी और बादल को हराने वाले विधायकों का टिकट कटा,Photo- ANI

Punjab Assembly Elections 2027: पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के दो प्रमुख विधायकों, डॉ. चरणजीत सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी से टिकट न मिलने के बाद अलग-अलग राह पकड़ ली है।
दोनों नेता 2022 के विधानसभा चुनावों में 'दिग्गज नेताओं को हराने वाले' (जायंट किलर्स) साबित हुए थे, जब उन्होंने विपक्षी दलों के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हराया था। आगामी चुनावों के लिए, AAP ने अब तक दो सूचियां जारी की हैं, जिनमें राज्य की 117 सीटों में से 71 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

तत्कालीन सीएम चन्नी को दी थी चुनाव में शिकस्त

जानकारी के अनुसार, 2022 में, नेत्र सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह ने रूपनगर (रोपड़) जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट, चमकौर साहिब में कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उनके ही गढ़ में हराया था।
वहीं इस बार आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब में 65 वर्षीय सिंह की जगह एक नए उम्मीदवार, जसवीर सिंह गढ़ी को मैदान में उतारा है, जो राज्य में बीएसपी के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं।
AAP नेतृत्व के इस कदम से नाराज होकर,डॉ. चरणजीत सिंह ने अपनी सीट से किसी दूसरी पार्टी के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। चन्नी चमकौर साहिब से तीन बार 2007, 2012 और 2017 में विधायक रहे थे और उस समय मुख्यमंत्री थे, जब उन्हें सिंह ने हरा दिया था। इससे पहले 2017 में, सिंह को चन्नी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।


गुरमीत खुडियां बोले: वे AAP के साथ रहेंगे

किसान परिवार से आने वाले गुरमीत सिंह खुडियां ने 2022 में श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी में, पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिरोमणि अकाली दल (SAD) के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल को उनके ही गढ़ में हरा कर बड़ा उलटफेर किया था। दिवंगत बादल 1997 से 2017 तक पांच बार लांबी से विधायक रहे थे। बादल परिवार का गांव 'बादल' इसी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में आता है। यह क्षेत्र बठिंडा लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां से SAD प्रमुख सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल वर्तमान में पार्टी की एकमात्र सांसद हैं।

मुख्यमंत्री मान ने 2023 में खुडियां को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सौंपा। AAP के सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभ चुनाव के लिए पार्टी ने लांबी से उनके भतीजे रणधीर सिंह धीरा खुडियां को मैदान में उतारने का फैसला किया है, जो पिछले पांच वर्षों से इस निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहे हैं। गुरमीत खुडियां ने कहा कि, वे AAP के साथ बने रहेंगे।