गौरतलब है कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चा तेज है। दोनों दल 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर अलग हुए थे। अब करीब छह साल बाद दोनों के बीच फिर से राजनीतिक नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, गठबंधन को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है और दोनों पक्ष नवंबर में समझौते की घोषणा पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा नहीं हुई है।