आम आदमी पार्टी ने रोहित स्याल को पठानकोट, सरवन सलारिया को सुजानपुर, गुरिकबाल सिंह महल को कादियान, रमन बहल को गुरदासपुर, शमशेर सिंह को दीना नगर, कमरजीत सिंह रिंटू कौ अमृतसर नॉर्थ और जस्सा पट्टी को पट्टी से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। उन्हें राजा सांसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।