पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में बीजेपी के पास कितनी सीटें हैं? सिर्फ दो- पठानकोट और मुकेरियां, वे चाहे कोई भी गठबंधन कर लें या कुछ भी कर लें, बीजेपी पंजाब-विरोधी है। चाहे वह किसान आंदोलन के दौरान लगभग 750 किसानों की शहादत का मामला हो, चंडीगढ़ के लिए अलग विधानसभा का प्रस्ताव हो, ट्वीट हटाने की मांग हो, पंजाब यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़) सिंडिकेट पर कब्जा करने की कोशिश हो, या फिर BBMB के जरिए पंजाब के जल संसाधनों पर नियंत्रण करने का प्रयास हो- बीजेपी कभी भी पंजाब या उसके अधिकारों के साथ खड़ी नहीं रही। जब भी मौका मिलता है, बीजेपी पंजाब के खिलाफ ही बोलती है।