18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / सपा के साथ गठबंधन पर सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा बयान, बोलीं- दोनों दलों की ताकत के हिसाब से होगा सीटों का बंटवारा

सपा के साथ गठबंधन पर सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा बयान, बोलीं- दोनों दलों की ताकत के हिसाब से होगा सीटों का बंटवारा

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पंजाब में कांग्रेस की जीत और उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूत स्थिति का दावा किया है। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे पर अपनी बात रखी। साथ ही पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 18 Nov 2026, 7:38 PM IST

Congress Victory Claim

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Photo-IANS)

पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने पंजाब और यूपी में जीत का दावा किया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की जीत तय है और पार्टी उत्तर प्रदेश में भी जीत के बेहद करीब है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अपनी तरफ से चाहे जितनी भी राजनीतिक कहानियां गढ़ ले और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कितनी भी समीक्षा बैठकें कर लें, इससे जमीनी हकीकत नहीं बदलने वाली।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि विपक्ष का पहला काम सरकार की नाकामियों को उजागर करना, सवाल उठाना और जनता के सामने सच्चाई रखना है। कांग्रेस सत्ता में नहीं है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी सरकार की कमियों को सामने लाना है। 

उन्होंने कहा कि हर राज्य की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए पूरे देश के लिए एक ही चुनावी मॉडल या समाधान नहीं हो सकता। हर राज्य के लिए वहां की जरूरतों के मुताबिक अलग रणनीति और मॉडल होना चाहिए।

AAP को लेकर क्या बोलीं सुप्रिया श्रीनेत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर समेत विभिन्न राज्यों में सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। श्रीनेत के मुताबिक, INDIA गठबंधन की बैठकों में शामिल होने के लिए AAP को निमंत्रण दिया गया, लेकिन पार्टी कुछ बैठकों में शामिल नहीं हुई।

सपा के साथ गठबंधन पर क्या बोलीं सुप्रिया श्रीनेत?

इस दौरान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के साथ गठबंधन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि बातचीत की जिम्मेदारी पार्टी के दूसरे नेताओं के पास है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस और सपा के बीच एक मजबूत और अच्छा गठबंधन होगा।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा दोनों दलों की राजनीतिक ताकत और प्रभाव को ध्यान में रखकर होना चाहिए। सीटों का चयन इस तरह किया जाना चाहिए कि दोनों पार्टियों की ताकत एक-दूसरे के लिए पूरक साबित हो। 

श्रीनेत ने कहा कि गठबंधन की बातचीत में हर दल अपने हितों और हिस्सेदारी के लिए प्रयास करता है। लोकतंत्र में ऐसा होना स्वाभाविक है। किसी भी पार्टी को बिना वजह समझौता करने की जरूरत नहीं है।

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भगवंत मान सरकार को घेरा

सुप्रिया श्रीनेत ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और वहां की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और दिनदहाड़े हत्याओं जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के नशे में होने की बात सुबह 11 बजे तक सामने आती हो, वह राज्य की जिम्मेदारी कैसे संभाल सकता है? श्रीनेत ने आरोप लगाया कि पंजाब का शोषण हो रहा है और राज्य को एक स्थिर सरकार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए जो कानून-व्यवस्था के महत्व को समझे और राज्य में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता सुनिश्चित कर सके।