पुरी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने नवंबर 2021, मई 2022 और 10 मार्च 2026 को तीन बार एक्साइज ड्यूटी में कटौती की। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की राहत दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल की अवधि को देखें तो वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं।