KTR ने कांग्रेस के अलावा बीजेपी, जिसे उन्होंने 'दिल्ली वाली पार्टी' कहा, पर भी निशाना साधा। उन्होंने रामचंद्र राव का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी उम्र करीब 65-66 साल है और वे पहले विधान परिषद सदस्य (MLC) भी रह चुके हैं। KTR ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनसे करीब छह साल छोटे हैं, फिर भी रामचंद्र राव उनके पैर छूते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी नेता को इस तरह दूसरे नेताओं के सामने झुकना चाहिए? KTR ने इसे आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया और कहा कि तेलंगाना आंदोलन भी आत्मसम्मान की लड़ाई था।