Jalgaon Murder Case: महाराष्ट्र के जलगांव तालुका के बोरनार गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में 23 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम धनगर अमलनेर में रहता था, जबकि उसके माता-पिता बोरनार गांव में रहते हैं।