19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / GTA-6 का गेमिंग की दुनिया पर असर और भारत की डिजिटल तरक्की, जानिए क्यों चर्चा में है यह गेम

GTA-6 का गेमिंग की दुनिया पर असर और भारत की डिजिटल तरक्की, जानिए क्यों चर्चा में है यह गेम

GTA-6 ने लाइव स्ट्रीमिंग और दर्शकों की संख्या के मामले में गेमिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है। जानिए इसकी लोकप्रियता, खासियत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस पोस्ट के बारे में, जिसमें गेम के अंदाज में भारत की 13 साल की विकास यात्रा दिखाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 20 Nov 2026, 3:00 AM IST

Grand Theft Auto 6

AI Image-(ChatGpt)

Grand Theft Auto 6: 13 साल के लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हुए ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6 (जीटीए-6) ने गेमिंग की दुनिया में जबरदस्त हलचल मचा दी। लॉन्च के शुरुआती घंटों में ट्विच, यूट्यूब और किक जैसे प्लेटफॉर्म पर एक साथ करीब 78.9 लाख दर्शक गेम की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े। एनालिटिक्स फर्म स्ट्रीम चार्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, यह किसी गेम की लॉन्चिंग के दौरान दर्ज सबसे बड़ी लाइव दर्शक संख्या में शामिल है। इससे पहले 2020 में वैलोरेंट के बीटा लॉन्च के दौरान करीब 17.4 लाख दर्शक एक साथ जुड़े थे।

जानें डिटेल्स


गेम के शुरुआती दो दिनों में लाइव स्ट्रीमिंग का कुल वॉच टाइम 8.63 करोड़ घंटे तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा गेमिंग की दुनिया में जीटीए-6 के प्रति दीवानगी दिखाता है। हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग के दर्शकों और गेम खरीदने वालों की संख्या अलग-अलग है। भारत में भी गेम को लेकर उत्साह देखने को मिला। गेमिंग समुदाय और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा छाई रही। जीटीए-5 वर्ष 2013 में लॉन्च हुआ था और इसकी 23.5 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं। नए संस्करण में लूसिया और जेसन नाम के दो मुख्य किरदारों की कहानी दिखाई गई है। हालांकि रॉकस्टार गेम्स ने पहले दिन कितनी कॉपियां बेचीं और कुल कितनी कमाई हुई, इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

जीटीए के अंदाज में मोदी ने दिखाया भारत का 13 साल का सफर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीटीए-6 की लॉन्चिंग के बीच सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया। इसमें जीटीए गेम की शैली में बने ग्राफिक्स के जरिए 2013 से अब तक भारत में हुए बदलाव दिखाए गए। पोस्ट के साथ मोदी ने लिखा, 'भारत अब बिल्कुल नया खेल खेल रहा है!' पोस्ट में रेलवे विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीबी उन्मूलन और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को दिखाया गया। इसमें बताया गया कि रेलवे विद्युतीकरण 20% से बढ़कर 99.6% और सौर ऊर्जा क्षमता 2.82 गीगावाट से बढ़कर 175 गीगावाट हो गई है। 1 जीबी डेटा की कीमत भी 308 रुपए से घटकर 7.51 रुपए बताई गई है।