बरेली

10008 डमरू बजाकर बरेली ने बनाया अनूठा कीर्तिमान, धर्म ध्वनि का दिया संदेश

बरेली। बरेली कॉलेज का मैदान गुरुवार को भगवान शिव के हाथों में विराजने वाले 10008 डमरुओं के गुंजायमान का गवाह बना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर विश्व हिंदू परिषद और सनातन धर्म के अनुयायियों ने डमरू बजाकर धर्म ध्वनि का संदेश देकर अनूठा कीर्तिमान गढ़ा।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2024, 10:43 PM IST
nfsdodfsd.png



शिव तांडव स्तोत्र पर आरएसएस प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने बजाया डमरू


डमरू वादन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला थे। बरेली कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 10008 डमरू बजाए गए। सैकड़ो कार्यकर्ता डमरू सुनने के लिए एकत्र हुए थे। शिव तांडव स्त्रोत की ध्वनि पर डमरू वादन किया गया। इस दौरान डेलापीर चौराहे पर लगे डमरू का भी अनावरण किया गया।


महाशिवरात्रि से पहले डमरू वादन कल होगी परिक्रमा

महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व 10008 से भक्तों ने नाथ नगरी में डमरू बजाकर धर्म ध्वनि का अनूठा संदेश दिया। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे नाथ नगरी में शिव दर्शन परिक्रमा का आयोजन होगा। इसमें धोपेश्वर नाथ मंदिर से पैदल भ्रमण करते हुए पशुपतिनाथ मंदिर पर यात्रा विश्राम करेगी। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, मेयर डा उमेश गौतम, सीडीओ जग प्रवेश, पवन अरोड़ा समेत सनातन धर्म को मानने वाले कई अनुयायी उपस्थित थे।

Published on: