बरेली

बरेली गैंगवार: चांद मियां की दो संपत्तियों की हो रही जांच, कार्रवाई की लटकी तलवार

बरेली में गैंगवार में शामिल अपराधियों को शरण देने के बाद चांद मियां की संपत्तियों पर विकास प्राधिकरण की नजर है। सीके वैली होटल पहले ही सील...

less than 1 minute read
Jul 13, 2024

बरेली। बरेली में गैंगवार में शामिल अपराधियों को शरण देने के बाद चांद मियां की संपत्तियों पर विकास प्राधिकरण की नजर है। सीके वैली होटल पहले ही सील हो चुका है, इसके बाद अब चांद मियां की दो और संपत्तियों की विकास प्राधिकरण ने जांच शुरू कर दी है।

बिना नक्शे के निर्माण कराने का आरोप
संभव अस्पताल के पास चांद मियां की संपत्तियों की जांच की जा रही है। आरोप है कि बिना नक्शे के निर्माण कराया गया है। प्रशासन जल्द ही जांच होने के बाद कार्रवाई कर सकता है। इन भवनों में बेकर्स और फार्मेसी का संचालन हो रहा है। अगर जांच में बिना नक्शे से निर्माण पाया गया या कुछ गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई निश्चित है।

बता दें, बरेली में पीलीभीत बाइपास रोड पर बेखौफ होकर 22 जून को 850 गज के प्लाट कब्जाने की कोशिश में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। बिल्डर राजीव राना और दूसरा पक्ष आदित्य उपाध्याय में हुई गोलीबारी की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई। दोनों आरोपियों की संपत्तियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला गया। बरेली गैंगवार में शामिल आरोपियों को चांद मियां ने शरण दी थी, जिसके बाद उसका सीके वैली होटल पहले ही सील हो चुका है और अब अन्य दो संपत्तियों की जांच की जा रही है।

Published on:
13 Jul 2024 01:20 pm
Also Read
View All
मन्नानी मियां के दामाद को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर 20 लाख की रंगदारी, अध्यक्ष, सचिव, संरक्षक समेत कई पर FIR

यूपी में 10वीं पास हो तो पढ़िए ज़रूर, पोस्ट ऑफिस ने खोल दिया नौकरियों का खजाना, बिना परीक्षा 28,740 सरकारी भर्तियां

बरेली हिंसा का आरोपी चूरन गैंग का खुलेआम ऐलान, “मेरा गुरूर सलामत रहे”, पुलिस बेबस, दबंग रील से दे रहे कानून को खुली चुनौती

सुपरफास्ट का दर्जा छीना, अब मेल-एक्सप्रेस बनेंगी गाड़ियां, कोहरा बना आफत, ट्रेन-बसें दोनों बेहाल

दो महीने पहले आईवीआरआई कर्मी से की थी लव मैरिज, फिर कर दी गला दबाकर हत्या, इस ज़िद पर अड़ी थी पत्नी, सास ससुर समेत आरोपी गिरफ्तार

अगली खबर