बरेली

पीएम मोदी को ट्वीट कर किशोरी बोली हमारी इज्जत खतरे में…

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने पुलिस से की थी शिकायत, सुनवाई न होने पर पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 1:59 PM IST
yuvati
yuvati

बरेली। सरकार भले ही महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने की बात करती हो लेकिन हालात इससे जुदा हैं। शोहदों से परेशान बरेली के किला इलाके की रहने वाली एक किशोरी की सुनवाई जब स्थानीय पुलिस ने नहीं की तो किशोरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी पुलिस को ट्वीट करके शिकायत की है। पीड़िता ने पीएम मोदी और यूपी पुलिस के साथ ही यूपी बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी साथ में ट्वीट किया है । इसमे लिखा है हमारी इज्जत खतरे में है। पड़ोस के लोग हम बहनों पर नजर रखते हैं और गन्दी गन्दी हरकत करते हैं ।

परेशान होकर किया ट्वीट
किला इलाके के बाकरगंज की रहने वाली नाबालिग लड़की का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले लड़के उसके साथ छेड़खानी करते हैं । उसके घर में घुसकर मारपीट करते हैं। परेशान होकर पीड़िता ने ट्वीटर का सहारा लिया पीड़िता ने पीएम मोदी और यूपी पुलिस से शिकायत की और अपने ट्वीट में लिखा है कि हमारी मदद करो। पड़ोस में रहने वाले लड़के उसके और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं और गंदी गंदी हरकतें करते हैं।

शुरू हुई जांच
वही ट्विटर पर शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरेली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बरेली पुलिस ने मामले की जांच सीओ सिटी सेकेंड को दी है । हालांकि अभी तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी सिटी अभिनंन्दन सिंह का कहना है कि उनके पास महिला शिकायत करने आई थी जिसने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। इस मामले में जांच चल रही है।

Published on: