बरेली

Bareilly News: मौत बन चुके मांझे पर ब्रेक, अब नहीं कटेगी गर्दनें, लगेंगे व्यू कटर, 3.55 करोड़ रुपये जारी

शहर में चाइनीज मांझे से हो रहे खतरनाक हादसों पर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए शहर के तीन प्रमुख पुलों पर ‘व्यू कटर’ लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 3.55 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 1.82 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

2 min read
Mar 26, 2026

बरेली। शहर में चाइनीज मांझे से हो रहे खतरनाक हादसों पर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए शहर के तीन प्रमुख पुलों पर ‘व्यू कटर’ लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 3.55 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 1.82 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

चाइनीज मांझा शहर में कई लोगों को गंभीर चोटें दे चुका है। हाल ही में लखनऊ में एक युवक की जान जाने के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया। बरेली के सेटेलाइट, अटल सेतु, कुदेशिया और महादेव पुल जैसे इलाकों में भी कई लोग मांझे की चपेट में आ चुके हैं।

तीन बड़े पुलों पर लगेगा ‘व्यू कटर’ सुरक्षा कवच

शासन ने अब बरेली के तीन अहम पुलों—
सेटेलाइट पुल
चौपुला का अटल सेतु
बदायूं रोड स्थित उपरिगामी पुल
पर व्यू कटर लगाने की स्वीकृति दे दी है। इन कटरों के जरिए मांझे को रोका जाएगा, जिससे हादसों में कमी आएगी।
3.55 करोड़ का प्रोजेक्ट, पहली किस्त जारी
इस पूरी योजना पर 3.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बदायूं रोड पुल के लिए 44 लाख (22 लाख जारी)
अटल सेतु के लिए 181.88 लाख (90.94 लाख जारी)
सेटेलाइट पुल के लिए 139.52 लाख (69.76 लाख जारी)
शासन ने कुल 1.82 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

पीडब्ल्यूडी संभालेगा जिम्मा, जल्द निकलेगा टेंडर

व्यू कटर लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) को दी गई है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम जमीन पर उतार दिया जाएगा।

राहत की उम्मीद—अब नहीं कटेगी जिंदगी की डोर

चाइनीज मांझा अब तक शहर में ‘खामोश खतरा’ बन चुका था, लेकिन इस योजना के लागू होने के बाद पुलों पर सफर करना सुरक्षित हो सकेगा। प्रशासन का दावा है कि व्यू कटर लगने से मांझे की वजह से होने वाले हादसों पर बड़ी लगाम लगेगी और लोगों की जान बचेगी।

Also Read
View All

अगली खबर